मुजफ्फर नगर, सितम्बर 2 -- मुजफ्फरनगर/भोपा सोमवार रात बेलड़ा गांव में लगे मेले में हुए विवाद में आरोपी पक्ष द्वारा पीछा करने के दौरान जान बचाने की खातिर युवकों ने नहर में छलांग लगा दी। दो युवक सकुशल लौट आए, जबकि वंश नामक युवक लापता हो गया। वंश की बरामदगी व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को सैकड़ों महिलाएं व पुरुष थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक देहात ने थाने आकर घटना की जानकारी की। देर शाम तक वंश की तलाश जारी थी。

घटना का विवरण थाना भोपा क्षेत्र के गांव महमूदपुर माजरा निवासी जॉनी पुत्र नकली राम ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि भोपा निवासी उसका साला 20 वर्षीय वंश पुत्र स्व नीटू कश्यप गांव के अर्जुन की कॉल पर साथी विपुल, शेखर के साथ सोमवार रात साढ़े दस बजे बेलड़ा मेले में गए थ...