अमरोहा, अप्रैल 4 -- हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाचोली निवासी दीपचंद पुत्र बीरबल का आरोप है कि छोटे भाई से तीन दिन पूर्व उसकी पत्नी का विवाद हुआ था। इस बात को लेकर शुक्रवार दोपहर बाद छोटा भाई गालियां देने लगा। गालियां देने को मना किया तो छोटे भाई ने दरांती उठाकर उसके सिर पर मार दी। दीपचंद बुरी तरह घायल हो गया। घायल हालत में वह कोतवाली पहुंचा और आरोपी छोटे भाई के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए नगर के सीएचसी भेजा है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि बड़े ने छोटे भाई पर दरांती मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। जांच-पड़ताल के बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...