हरदोई, जून 19 -- हरदोई। हरदोई में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उसकी नाक काट ली। 11 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। हरियावां थानाक्षेत्र के गांव प्रसिद्धनगर देवरिया निवासी राम खेलावन मजदूरी करता है। बुधवार को दोपहर एक बजे पत्नी पूजा फोन पर किसी से बात कर रही थी। तभी वहां अचानक पहुंचे पति की नजर पड़ गई। उसे शक था कि वो किसी अन्य युवक से बात कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर पति ने धारदार हथियार से उसकी नाक पर वार कर घायल कर दिया। मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर तहरीर मिलने पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कारवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...