वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सोनिया (सिगरा) में गुजराती गली के सामने मंगलवार को आपसी विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद पत्नी ने भी जहर खा लिया। उसे गंभीर हाल में कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया निवासी 35 वर्षीय संदीप प्रजापति का तीन मंजिला मकान है। जिसमें वह पत्नी अनीता, एक बेटी और दो बेटों साथ रहता था। सोनिया मुख्य मार्ग पर उसकी पान की दुकान है। आसपास के लोगों ने सिगरा पुलिस को बताया कि पत्नी-पति में अक्सर विवाद होता था। मंगलवार दोपहर में भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इससे नाराज होकर संदीप तीसरे मंजिल पर कमरे में गया। कमरे में छत की कुंडी से फंदा लगाकर जान दे दी। करीब दो घंटे बाद अनीता ऊपर पहुंची तो पति का शव फंदे से लटकता देखा। वह रोती हुई नीचे आई और जहर खा लिया। यह दे...