रुद्रपुर, अप्रैल 7 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के खेड़ा कॉलोनी क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद मारपीट, अभद्र व्यवहार और धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने रम्पुरा चौकी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी व अपने बेटे की सुरक्षा की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते वर्ष 28 नवंबर को बच्चों के बीच हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले दंपत्ति ने प्रियंका के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। घटना के दौरान पीड़िता के परिजन जब मौके पर पहुंचे, तो आरोपी वहां से चले गए। पीड़िता ने बताया कि बाद में जब उसके माइके से परिजन वहां आए, तो उनके साथ भी दंपति ने अपनी साली के साथ मिलकर दुर्व्यवहार और मारपीट की। उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। पीड़िता का आरोप है कि आए दिन वे लोग उसे...