औरैया, जनवरी 25 -- अजीतमल, संवाददाता। अटसू कस्बे में गली निर्माण को लेकर हुए विवाद के दौरान पुलिस द्वारा एक युवक से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। हालांकि हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामला अटसू कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर का बताया जा रहा है, जहां नगर पंचायत द्वारा गली का निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण कार्य के दौरान अतिक्रमण को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। इस दौरान मोहल्ले के लोग पूरा अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर सवाल-जवाब कर रहे थे और एक युवक वीडियो बना रहा था। आरोप है कि मौके पर पहुंचे पुलिस के एक उप निरीक्षक को युवक द्वारा वीडियो बनाना और सवाल करना नागव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.