चित्रकूट, जनवरी 23 -- चित्रकूट। संवाददाता मानिकपुर तहसील रोड स्थित दो ठेले वाले दुकानदारों के बीच आपसी झगड़े के दौरान एक दुकानदार ने कढाही में खौल रहा तेल सड़क की तरफ छन्नी से उछाल दिया। जिससे चार लोग गंभीर रुप से झुलस गए। बताते हैं कि शुक्रवार को करीब ढ़ाई बजे रेलवे स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर दुकान चला रहे दो दुकानदारों के बीच कूड़े के ढेर को लेकर विवाद हो गया। जिसमें एक दुकानदार खुन्नी देवी निवासी रामपुर तरौंहा हाल मुकाम महावीर नगर ने दूसरे दुकानदार आशीष के पर गर्म तेल डाल दिया। जिसमें 16 वर्षीय रमजान पुत्र रोशन अली निवासी शिवनगर, 39 वर्षीय युसूफ, 38 वर्षीय आशीष केसरवानी गंभीर रुप से झुलस गए। सभी को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.