रुद्रपुर, मई 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रम्पुरा क्षेत्र का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विवाद के दौरान एक युवक तमंचे से फायरिंग का प्रयास करता नजर आ रहा है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। मामला रुद्रपुर के रम्पुरा वार्ड 23 का बताया जा रहा है, जहां किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। इसी दौरान एक युवक हाथ में तमंचा लेकर मौके पर पहुंचा और फायरिंग करने का प्रयास किया। हालांकि, पास में खड़ी एक महिला ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोक लिया, जिससे बड़ी घटना टल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है और संबंधित युवकों की पहचान करने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.