बुलंदशहर, दिसम्बर 11 -- नगर क्षेत्र के गांव ततारपुर में परिवार के युवक ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर चाकू और डंडों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। युवक के हाथ की हड्डी और दांत टूट गए। पीड़ित युवक की पत्नी को भी हत्या करने की धमकी दी गई। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली में गांव ततारपुर निवासी पीड़िता मुस्कान पत्नी अल्लारखा ने तहरीर देकर बताया कि उनके परिवार के कुछ लोग उनसे रंजिश मानते हैं। आरोप है कि इसके चलते आरोपी मुन्ना ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके पति अल्लाह रखा पर जानलेवा हमला कर दिया। उसके पति पर चाकू और डंडों से वारकर बुरी तरह घायल कर दिया गया। हमले में पति के हाथ की हड्डी और दांत टूट गए। आरोपियों ने उसे भी जान से मारने...