देहरादून, सितम्बर 27 -- अल्पसंख्यक आयोग में विवादों एवं आरोपों से घिरे सचिव भगवती प्रसाद त्रिवेदी को शासन ने हटा दिया है। उनकी जगह उप निदेशक बरकत अली को आयोग सचिव का चार्ज दिया गया है। उन्हें जिले से भी हटाया जा सकता है। आयोग में विगत दिनों जेएस रावत की प्रतिनियुक्ति समाप्त होने पर विभाग में एडीओ बीपी त्रिवेदी को सचिव बनाया गया था। जिस पर सवाल उठ गए थे और नियमों का उल्लंघन करने के मामले में मोबीन अहमद द्वारा हाईकोर्ट में जनहित याचिका भी दायर की थी, जिस पर 12 अक्टूबर को सुनवाई होनी है। इसी बीच विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने उन्हें हटा दिया हैं। उधर, विभाग के कर्मचारी मृतक मोहसिन के परिजनों ने भी त्रिवेदी पर कई आरोप लगाए थे और आयोग उपाध्यक्ष फरजाना बेगम समेत कई सदस्यों की बैठक में सचिव के अधिकारी छीन लिए गए थे, डीएम को जांच के निर्देश द...