नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- Dhurandhar 2 Controversy: 'धुरंधर 2' नए विवाद में फंस गई है। एक तरफ, 'धुरंधर द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं दूसरी तरफ, फिल्म में पुराने गाने के इस्तेमाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बॉलीवुड प्रोडक्शन कंपनी त्रिमूर्ति फिल्म्स ने आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस 'B62 स्टूडियोज' के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।क्या है शिकायत? 'बार एंड बेंच' की रिपोर्ट के अनुसार, त्रिमूर्ति फिल्म्स ने आदित्य धर की प्रोडक्शन कंपनी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बिना अनुमति के 'धुरंधर 2' में 'हम प्यार करने वाले' गाने का इस्तेमाल किया गया है। दरअसल, ओरिजनली 'हम प्यार करने वाले' गाने को आनंद-मिलिंद ने कम्पोज किया था। वहीं इसके बोल समीर अनजान ने लिखे थे। यह गाना 1989 में आई फिल्म 'त्रिदेव' में था। इस गाने को अनुराधा पौडवाल और ...