संवाददाता, अक्टूबर 3 -- प्रेमानंद महाराज का वृंदावन स्थित आश्रम विवादों में घिरता जा रहा है। एक शिष्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद अब आश्रम आया एक किशोर गायब हो गया है। 17 वर्षीय अनुज चौधरी के परिजन संत प्रेमानंद महाराज के राधा केलि कुंज के सामने धरने पर बैठ गए। अपने बेटे की सकुशल बरामदगी की मांग पर बैठे परिजनों ने आश्रम के शिष्यों पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। इन आरोपों और परिजनों द्वारा धरना देने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। प्रेमानंद महाराज ऐसे संत हैं जो बहुत ही तेजी से सुर्खियों में आए। वर्ष 2023 के जनवरी महीने में जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी बेटी के साथ प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे, तब और कहीं तो दूर वृंदावन के अधिकांश लोग भी नहीं जानते थे कि प्रेमानंद महाराज कौन हैं और कहां रहते हैं। प्रेमानंद महाराज का ...