गोंडा, अप्रैल 7 -- गोण्डा, संवाददाता। जिला मुख्यालय के साथ करनैलगंज और परसपुर में मंगलवार को कई जगहों पर होर्डिंग्स के विरोध में मंगलवार दोपहर सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। उन्होंने पोस्टर फाड़ डाले और नारेबाजी की। इसके बाद नगर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर भी दी है। सपाइयों ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के लोग होर्डिंग लगाकर हमारे नेता का अपमान कर रहे हैं। इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। सिविल लाइन इलाके में लगे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पोस्टर से जिले की सियासत गरमा हो गई। पोस्टरों को सपा नेताओं ने फाड़ दिया है। पोस्टरों में अखिलेश यादव की एडिट की गई तस्वीर दिखाते हुए अखिलेश का ल्यारी राज लिखा गया है। साथ ही सपा शासनकाल के दौरान मुजफ्फरनगर और शामली दंगों से जुड़ी खबरों की कटिंग भी लगाई गई थी।पार्टी नेताओं औ...