प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 12 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी नगर के रायपुर रोड पर ईदगाह स्थल पर हो रहे निर्माण के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी पट्टी पूर्णेन्दु मिश्रा को ज्ञापन दिया। इसमें उन्होंने सरकारी जमीन की पैमाइश एवं लोक निर्माण विभाग के मानक के विपरीत निर्माण होने का आरोप लगाया। विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष नागेन्द्र मिश्रा ने बताया कि वहां पर ग्राम समाज की जमीन पर निर्माण हो रहा है। पूर्व में सात दिसम्बर को एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिस पर प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई थी। दिनांक 11 मार्च को कुछ अराजकतत्वों की ओर से विवादित स्थल पर चारदीवारी का निर्माण किया जा रहा था। जिसे संगठन के हस्तक्षेप से रोका गया। जब तक राजस्व की टीम वहां पर पैमाइश ...