गाज़ियाबाद, मार्च 21 -- मोदीनगर,संवाददाता। गांव मुकीमपुर में विवादित स्थल पर हनुमान चालीसा पाठ करने जा रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने किसी को गांव में नहीं जाने दिया गया।गांव मुकीमपुर में धार्मिक स्थल को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। एक पक्ष इसे मजार कहता है, जबकि दूसरा पक्ष समाधि। ईद पर शनिवार को उस स्थान पर नमाज होने पर बजरंग दल के पदाधिाकरियों ने आंदोलन की चेतावनी दी थी। शनिवार सुबह बजरंग के सैकड़ों पदाधिकारी एकत्र होकर गांव मुकीमपुर जा रहे थे। जब वह गांव के मेन रास्ते पर पहुंचे तो भारी पुलिस फोर्स ने उन्हें रोक दिया। नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया और जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि यदि नमाज होगी तो हनुमान चालीसा का पाठ भी होगा। पुलिस ने किसी तरह उ...