जामताड़ा, दिसम्बर 20 -- विवादित सरकारी जमीन का सीमांकन,वर्षो पुराना मामला फिर सुर्खियों में करमाटांड़, प्रतिनिधि। अंचल क्षेत्र के नारायणपुर-करमाटांड़ मुख्य सड़क किनारे हेठ करमाटांड़ गांव स्थित विवादित पुरातन पति प्लॉट संख्या 2087 (रकवा 4.12 एकड़) का सीमांकन शनिवार को कराया गया। यह कार्रवाई अनुमंडल कार्यालय जामताड़ा के पत्रांक संख्या- 202, दिनांक 19 नवंबर 2025 के आदेश के आलोक में की गई। इस संबंध में अंचल कार्यालय के पत्रांक 1226, दिनांक 12 दिसंबर 2025 के तहत 20 दिसंबर को मापी की तिथि निर्धारित की गई थी। वहीं सीमांकन कार्य को लेकर अंचल अधिकारी चोनाराम हेंब्रम, अंचल निरीक्षक हितेश दास एवं अमीन महतो अंसारी की मौजूदगी में संपन्न हुआ। उक्त प्लॉट को लेकर पिछले कई वर्षों से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि एक ग्रामीण द्वारा कई बार जमीन पर अवैध कब्जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.