आगरा, फरवरी 26 -- छत्ता क्षेत्र में विवादित भूमि की खरीद फरोख्त को लेकर एक करोड़ आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित आशी अग्रवाल निवासी नेहरू नगर का आरोप है कि आरोपितों ने भूमि को पाक साफ बताकर बेचा था और पूरे पैसे लिए। बाद में भू विवाद का मामला कोर्ट में होने की जानकारी हुई। कोर्ट के आदेश पर छत्ता पुलिस ने अजय गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, शशांक गुप्ता, मयंक गुप्ता आदि पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...