समस्तीपुर, जनवरी 28 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के लखनपट्टी पंचायत अंतर्गत शादीपुर बथनाहा गांव में विवादित भूमि पर प्रतिमा रखे जाने को लेकर एक ही समाज से जुड़े दो गुटों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों पर निरोधात्मक कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर दोनों पक्षों के कुल 33 लोगों के विरुद्ध धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। इसमें प्रथम पक्ष के चार तथा द्वितीय पक्ष के 29 व्यक्ति शामिल हैं। बताया जाता है कि शादीपुर बथनाहा गांव में प्रमोद राय एवं अनिल राय के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। एक पक्ष उक्त भूमि को निजी बता रहे हैं, जबकि दूसरा पक्ष उसे सरकारी भूमि होने का दावा कर रहा है। इसी विवादित भूमि पर हनुमान जी ...