बाराबंकी, जुलाई 30 -- रामनगर। तहसील क्षेत्र के ग्राम पिपरी महार में मुकदमे की विवादित भूमि पर बिना अनुमति बाग कटान के बाद अवैध कॉलोनी विकसित किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा के शिकायतकर्ता रत्नाकर सोम ने तहसीलदार रामनगर सहित डीएफओ को शिकायती पत्र देकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया गया है कि ग्राम पिपरी महार में कुछ संपत्ति विवादित है जिस पर बाग़ हैं। उस पर विभिन्न अदालतों में मुकदमा चल रहा है लेकिन उसे नजरअंदाज कर एक ट्रस्ट द्वारा लंबे समय से बिना सक्षम अनुमति के बाग के पेड़ों की कटाई कराई जा रही है। उन्होंने भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने के लिए प्लाट बिक्री किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने तहसीलदार व डीएफओ बाराबंकी से मामले की गंभीरता को देखते स्थलीय जांच कराने और आरोप...