मिर्जापुर, मार्च 20 -- मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के नैठी पचवां गांव में प्रशासन की रोक के बावजूद मनबढ़ जबरन फसल काट ले गए। पुलिस मामले में शुक्रवार को पांच आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने राजस्व अधिकारियों के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए खेत से सरसों, मटर और लहसून की फसल उखाड़ ले गए। नैठी पचवां निवासिनी गुलाबी देवी के अनुसार भुइली स्थित आराजी नंबर 57 (रकबा 0.539 हेक्टेअर) में उनका एक चौथाई हिस्सा है। इस भूमि पर उन्होंने सरसों, मटर और लहसून की बुआई की थी। जमीन को लेकर चल रहे विवाद के कारण राजस्व निरीक्षक और लेखपाल की मौजूदगी में दोनों पक्षों को सख्त निर्देश दिए गए थे कि कोई भी फसल नहीं काटेगा। यह भूमि कुर्क की जाएगी। गुलाबी देवी का आरोप हैकि उन्होंने तो सरकारी आदेश का पालन किया, ल...