शाहजहांपुर, मई 19 -- खुटार। गांव प्रीतमपुर में विवादित भूमि को लेकर चल रहा मामला फिर तूल पकड़ गया। सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराने वाले पक्ष पर विवादित जमीन पर खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ कटवाने का आरोप लगा, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक युवक को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। गांव निवासी पिंटू कुमार की मां शिवरानी और गांव के राजेश, सुरेंद्र व देवेश के बीच भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। 16 मई को कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट और फायरिंग हुई थी, जिसमें पिंटू पक्ष के चार लोग घायल हुए थे। पुलिस ने दस लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर दूसरे पक्ष के चार आरोपियों को जेल भेज दिया था। सोमवार को विवादित भूमि पर पेड़ काटे जाने की सूचना पर पुलिस पहुंची। सीओ प्रवीण मल...