शामली, जून 12 -- चौसाना। टोडा गांव में विवादित भूमि पर खड़ी गन्ने की फसल को ट्रैक्टर-रोटावेटर से जोतने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने गांव के कुछ लोगों पर जबरन कब्जे की नीयत से फसल नष्ट करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। टोडा निवासी सोम्मा पुत्र फेरू ने आरोप लगाया कि शुक्रवार दोपहर गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी जमीन पर खड़ी गन्ने की फसल को ट्रैक्टर-रोटावेटर से जोत दिया। जब उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपित ट्रैक्टर लेकर वहां से फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि तब तक करीब दो बीघा क्षेत्र में खड़ी गन्ने की फसल नष्ट की जा चुकी थी।सोम्मा ने बताया कि वर्ष 1997 में खसरा संख्या 841 में उसकी चार बीघा भूमि दर्ज हुई थी। इस भूमि को लेकर वर्ष 2006 से न्यायालय...