समस्तीपुर, जनवरी 28 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के लखनपट्टी पंचायत अंतर्गत बथनाहा गांव में सोमवार देर शाम विवादित भूमि पर प्रतिमा रखे जाने को लेकर एक ही समाज से जुड़े दो गुटों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही वारिसनगर थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने वरीय पुलिस पदाधिकारी को स्थिति से अवगत कराया। सूचना पर जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के अनिल राय एवं अनिल कुमार के बीच कुएं के पास स्थित जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। एक पक्ष जमीन को निजी, जबकि दूसरा पक्ष सरकारी बता रहा है। इसी विवादित भूमि पर सोमवार की शाम हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने के बाद विरोध शुरू हो गया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते ...