देवरिया, फरवरी 10 -- सलेमपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। उपनगर के हरैया लाला स्थित विवादित भूमि की जांच करने सोमवार को एसडीएम दिशा श्रीवास्तव खुद पहुंची। घंटों पैमाइश हुई। लेकिन दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद दोनों पक्षों को न्यायालय से मामले के निस्तारण कराने की एसडीएम ने सलाह दी। साथ ही दोनों पक्षों को विवादित भूमि पर निर्माण कार्य करने से मना कर दिया। सलेमपुर उपनगर के हरैया वार्ड नंबर पांच में मतीजुन्निशा, अनीस आलम, सिराजुल हक समेत अन्य की भी भूमि है। हाल ही में उस भूमि के कुछ हिस्से को गिरिजेश मिश्र की पत्नी ने खरीदा है। भाजपा के जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल का दावा है कि वह भूमि उनकी है। उनका रकबा पूरा नहीं हो रहा है। सिराजुल हक का आरोप है कि वे लोग 70 वर्ष से वहां रहते हैं और भूमि का बैनामा कराया है। मतीजुन्निशा ने अपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.