सुल्तानपुर, अप्रैल 3 -- भदैया, संवाददाता। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भुलई का पुरवा गांव में एक अप्रैल को विवादित भूखंड पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मामला न्यायालय में विचाराधीन बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही शिवगढ़ थाना प्रभारी चंद्रभान वर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति को किसी तरह नियंत्रित कराया। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों में दुबक गए। पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी चंद्रभान वर्मा की तहरीर पर दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में कुल 14 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 5 अज्ञात व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है। नामजद आरोपियों में देवी दयाल पुत्र राम अधार, राम सिंह पुत्र राम अजीर, बृजेश पुत्र राम अधार, राम अधार पुत्र राम अजीर, ज्योति पत्नी राम अधार, पूनम पत्नी राम सिंह, शिवनाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.