हल्द्वानी, दिसम्बर 7 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के हालिया बयान से सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने पर उत्तराखंड कांग्रेस ने तत्काल खेद जताते हुए विनम्र क्षमा-याचना की है। रविवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कांग्रेस की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि भूल होना मानवीय प्रकृति है, उसे स्वीकार करना ही हमारी संस्कृति है। हरक सिंह रावत के उस वक्तव्य से यदि सिख समुदाय की भावनाओं को आघात पहुंचा है, तो इसके लिए हम दिल से क्षमा मांगते हैं। बयान में आगे कहा गया कि सिख समाज ने सदैव श्रम, शौर्य, सेवा, समर्पण और बलिदान की अनुपम मिसाल पेश की है। कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता सिख धर्म की महान परंपराओं, गुरु साहिबानों और पवित्र ग्रंथों का हृदय से सम्म...