अलीगढ़, जुलाई 18 -- अलीगढ़। भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर श्री कृष्णजन्मभूमि संघर्ष न्यास प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी पंडित ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। भगवान श्रीकृष्ण के विषय में गलत टिप्पणी करने वाले मौलाना को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए। बयान की कठोर रूप से निंदा करते हैं। भारतीय कानून के तहत धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर आहत करना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। इस मामले में सरकार द्वारा तुरंत कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता है। बताया कि हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म द्वापर युग के अंत में हुआ था। कई विद्वान और ज्योतिषीय गणनाएँ श्रीकृष्ण का जन्म लगभग 3112 ईसा पूर्व मानती हैं। यह भी पढ़ें- कौन है मौलाना जर्सिस अंसारी? जिसने श्रीकृष्ण को पांच वक्त का नमाजी बताया इस आधार पर लगभग हम सबके आराध्य भगवान श्र...