लखनऊ, जनवरी 3 -- विवादित पोस्ट मामले में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अपने पति हिमांशु के साथ लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली पहुंची है। सोशल मीडिया पर पहलगाम टेरर अटैक को लेकर दिए गए विवादित बयान के मामले में नेहा अपना बयान दर्ज कराने शनिवार को पुलिस के सामने पेश हुईं हैं। पुलिस ने नेहा से घंटे भर भड़काऊ पोस्ट के बारे में पूछताछ की। सवाल किया कि मुकदमे में कोर्ट से अंतरिम जमानत अर्जी खारिज होने के बाद जारी नोटिस पर अपना पक्ष क्यों नहीं रखा? घंटे भर चली पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया गया। नेहा के खिलाफ पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर की गई भड़काऊ पोस्ट को लेकर हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। बतादें कि सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस और अदालत की ओर से नेहा सिंह राठौर को कई बार नोटिस भेजे जा चुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.