रामपुर, मई 10 -- नगर के मोहल्ला सादात में विवादित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू होने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर चल रहा निर्माण कार्य रुकवा दिया। मामले को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। मोहल्ला सादात निवासी सय्यद बल्लू अली ने के अनुसार नगर पंचायत आबादी की खसरा संख्या 535 स्थित भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद कुछ लोग कब्जा करने पहुंच गए। जबकि न जमीन उनकी है और न ही वह मुकदमे में पार्टी हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि विरोध करने पर उसे धमकियां दी गईं और फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात कही गई। यह भी पढ़ें- पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, शिकायत उन्होंने परिवार की जानमाल की सुरक्षा को खतरा बताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।मामले में सीओ शाहबाद देवकी नंदन ने बताया कि सूचना मिलने...