बस्ती, मार्च 27 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। शहर कोतवाली क्षेत्र के मालवीय रोड पर स्थित एक विवादित भूमि पर दावेदारी को लेकर गुरुवार को फिर से मामला गरमाता दिखा। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रौता चौराहा अनुपम त्यागी पुलिस फोर्स संग मौके पर पहुंच गईं। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलील पेश की। पुलिस ने दोनों पक्षों से कहा कि राजस्व से जुड़ा प्रकरण न्यायालय में चल रहा है। मौके पर यथास्थिति बनाए रखने में सहयोग करें। कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और सख्त हिदायत दी कि कानून हाथ में लेने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। मौके पर कुछ अधिवक्ता भी मौजूद थे। मालवीय रोड स्थित विवादित भूमि पर दो पक्ष अपनी-अपनी दावेदारी वर्षों से करते आ रहे हैं। मौके पर एक ट्रॉली नई ईंटें गिराई गईं। गुरुवार को पहुंचे एक पक्ष ने दावा किया कि उनके पास सीमांकन के लिए हाईकोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.