बस्ती, मई 5 -- बस्ती, निज संवाददाता। कलवारी पुलिस ने हनुमान प्रसाद निवासी धोबहट थाना कलवारी की तहरीर पर रामभरत यादव, सुमन और सत्या के खिलाफ दलित के साथ मारपीट करने का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में हनुमान प्रसाद निवासी धोबहट ने बताया कि विवादित जमीन पर विपक्षी जबरन टाटी व छप्पर रखने लगे। मना करने पर घर में घुसकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दिया। घर के बाहर खींच कर पिटाई कर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...