विवादित जमीन पर कटरैन रखने को लेकर मारपीट, 12 पर मुकदमा
मऊ, जून 4 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अन्तर्गत बोझी क्षेत्र के उम्मरपुर में विगत 31 मई को विवादित जमीन पर कटरैन रखने को लेकर मारपीट हो गई थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 12 लोगों पर विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। इस मारपीट में दोनों पक्षों से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कोतवाली अन्तर्गत बोझी क्षेत्र के उम्मरपुर निवासी हरिनाथ अपने घर के बगल स्थित विवादित जमीन पर दीवार जोड़कर कटरैन रख रहे थे। दूसरे पक्ष के विरोध करने पर मामला बिगड़ गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में मारपीट, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज हरिनाथ ने अशोक, सुरेश, अंकुर एवं विमला पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया है। वहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.