रुद्रपुर, अप्रैल 7 -- सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज के ग्राम साधुनगर में विवादित जमीन से अवैध खनन करने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव साधुनगर निवासी सतेंद्र कुमार ने बताया कि गांव साधुनगर और कल्याणपुर के बीच उसकी जमीन है। मंगलवार को उसी के गांव निवासी कुछ लोग उसकी जमींन से जबरन आरबीएम उठाकर डंपर में भरने लगे। आरोप लगाया कि जब उसने उन लोगों को रोकने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने धारदार हथियार से उसे पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए साथी करन पर भी हमला कर दिया। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। इधर, गांव लक्ष्मीझाला निवासी परमहंस ने बताया कि कुछ खनन माफिया अवैध रूप से उसकी जमीन प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.