कन्नौज, जनवरी 16 -- तालग्राम, संवाददाता। सिलुआपुर गांव में विवादित भूमि को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव एक बार फिर गहरा गया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कब्जे की कोशिशों के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इसी विवाद में जमीन का कब्जा पाने के लिए एक पक्ष ने फिल्म शोले के किरदार बीरू की तर्ज पर पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध भी जताया न्याय की मांग की थी। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ित अवधेश जाटव का आरोप है कि शुक्रवार को विपक्षी लोगों ने उसकी निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया। इतना ही नहीं, फावड़े से नींव को मिट्टी से भरकर निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाया गया। अवधेश का कहना है कि इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया है। जिसमें कई महिलाएं फावड़ा लेकर नींव को मिट्टी से भरती नजर आ रही हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की...