नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- मशहूर रैपर और गायक बादशाह ने अपने हालिया गाने 'टटीरी' को लेकर उपजे विवाद के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष बिना शर्त माफी मांग ली है। मंगलवार को आयोग के सामने पेश हुए बादशाह ने न केवल अपनी गलती स्वीकार की बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम करने का संकल्प भी लिया।पिछले महीने रिलीज हुए गाने टटीरी के बोल और उसके प्रस्तुतीकरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में खुद संज्ञान लिया था। आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने सुनवाई के दौरान कहा कि इस गाने के बोल महिलाओं की गरिमा और शालीनता को ठेस पहुंचाने वाले हैं। सुनवाई के दौरान बादशाह के साथ गाने के निर्देशक जोबन संधु, महावीर सिंह और निर्माता हितेन भी मौजूद थे। इन सभी ने लिखित में माफीनामा पेश किया।महिला सशक्तिकरण पर गाना बनाएंगेबादशाह ने आयोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.