नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला गया, जिसमें मेजबान टीम ने बड़ी जीत श्रीलंका के खिलाफ दर्ज की। 265 रनों पर इंग्लिश टीम ढेर हो गई थी, लेकिन फिर भी श्रीलंका की टीम उस लक्ष्य तक तो छोड़िए 200 रनों तक भी नहीं पहुंच पाई। विल जैक्स ने एक तरह से अकेले श्रीलंका की टीम का काम तमाम कर दिया और अपनी टीम को 1-0 की बढ़त इस सीरीज में दिलाने का काम किया। विल जैक्स ने 46 रन बनाने के अलावा पंजा भी खोला, जिसके लिए वे प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। इस मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड की टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। शुरुआत इंग्लैंड के लिए अच्छी नहीं रही, क्योंकि 16 रन पर पहला विकेट गिर गया था। इसके बाद 51 र...