मुरादाबाद, अक्टूबर 7 -- मुरादाबाद। विल्सोनिया डिग्री कॉलेज में बुधवार को 'वार नेचुरल क्लाईमेट एण्ड इकोनोमी ए हिस्ट्री ऑफ ग्लोबल क्राइसेस विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को युद्ध, प्राकृतिक आपदाओं और वैश्विक आर्थिक संकटों के ऐतिहासिक एवं समकालीन प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा। विजेता टीम में बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की जसप्रीत कौर और श्रुति बिश्नोई तथा बीएससी तृतीय सेमेस्टर के विवेक कुमार शामिल रहे। इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक डॉ. आशीष संतराम, प्रशासक एवीस रेविस और प्राचार्या डॉ. लाजमीत कौर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...