देवघर, मई 21 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। शहर में विलुप्त होती बंगला संस्कृति, नाटक और जात्रा को पुनर्जीवित करने के लिए झारखंड बंगाली समिति ने पहल की है।

बैठक का निर्णय अब्दुल अजीज रोड स्थित बचपन प्ले स्कूल में प्रदेश अध्यक्ष विद्रोह कुमार मित्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी 26 मई को शाम 5 बजे से रविन्द्र नजरुल संध्याआयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य बंगाली संस्कृति, बंगला नाटक, बंगला जात्रा को नए सिरे से शुरू करना और युवा-नई पीढ़ी को कला, नाटक, जात्रा और संगीत जैसी परंपराओं से जोड़ना रहा।

संस्कृति की पहचान सदस्यों ने माना कि मधुपुर शहर कभी बंगला संस्कृति के लिए जाना जाता था। अलग-अलग संस्कृतियों के लोग मिलकर नाटक-जात्रा से शहर को अलग पहचान दिलाते थे। चर्चा में कहा गया कि आधुनिक युग में बंगला जात्रा, बंगला नाटक विलुप्...