फतेहपुर, दिसम्बर 23 -- फतेहपुर। शहर के महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को राष्ट्रीय गणित दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन याद किया गया और प्रधानाचार्य ने बच्चों ने गणितज्ञ के बारे में जानकारियां दी। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बच्चों को बताया कि महान भारतीय गणितज्ञ ने संख्या सिद्धान्त और गणितीय विश्लेषण में अभूतपूर्व योगदान दिया। श्रीनिवास रामानुजन ने गणित के क्षेत्र में 32 वर्ष की अल्पायु में अपनी असाधारण प्रतिभा के बल पर 3884 प्रमेयों का संकलन किया। वह एक विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। सीमित संसाधनों के बावजूद भी उन्होंने अपना शोध कार्य जारी रखा और उन्हें 1917 रायल सोसाइटी ऑफ लंदन ने पुरस्कृत किया। वह 20वीं सदी के महानतम गणितज्ञों में एक माने जाते हैं। वहीं प्रांजल द्विवे...