प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 21 -- प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर गुरुवार को समर स्पेशल, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें विलंब से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 59 मिनट, जौनपुर से रायबरेली जाने वाली रायबरेली एक्सप्रेस 15 मिनट, वाराणसी से जोधपुर जाने वाली मरूधर एक्सप्रेस 14 मिनट, बठिंडा से वाराणसी जाने वाली समर स्पेशल 2 घंटे 27 मिनट, लखनऊ चारबाग से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 45 मिनट, वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 1 घंटे 6 मिनट विलंब से जंक्शन पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...