प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 25 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर सोमवार को सुपरफास्ट सहित कई ट्रेनें विलंब से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि सोमवार को अयोध्या कैंट से मुंबई एलटीटी जाने वाली तुलसी सुपरफास्ट 1 घंटे 23 मिनट, मुंबई एलटीटी से जंक्शन पर आने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस 1 घंटे 17 मिनट, चंडीगढ़ से वाराणसी जंक्शन जाने वाली समर स्पेशल 4 घंटे 6 मिनट, वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 20 मिनट विलंब से जंक्शन पहुंची। यह भी पढ़ें- काशी विश्वनाथ, नीलांचल विलंब से जंक्शन पहुंची

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...