पीलीभीत, दिसम्बर 23 -- पीलीभीत। जिला और शहर कांग्रेस ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को निरस्त करने का विरोध किया। जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, शहर अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार की अगुवाई में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में पैदल मार्च और जुलूस निकालकर डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां गांधी प्रतिमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन को सौंपा। राष्ट्रपिता की फोटो हाथ में लेकर कार्यकर्ताओं ने मनरेगा कानून निरस्त करो गांधी जी का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चब्बा ने कहा कि केंद्र सरकार ने योजना का नाम बदला है इसका हम विरोध करते हैं। कानून को वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस ग्रामीणों को साथ विरोध करेगी। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में ...