बदायूं, मई 17 -- नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय निर्देश एवं प्रांतीय आवाह्न पर होने वाले विरोध प्रदर्शन से पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश कोआर्डिनेटर शफी अहमद को पुलिस ने देर रात नजरबंद कर दिया। युवा नेता शफी अहमद ने नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक को देश के युवाओं और प्रतिभाशाली छात्रों के साथ अन्याय बताया।कहा कि लाखों छात्र दिन-रात मेहनत कर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत और भविष्य दोनों को प्रभावित कर रही हैं।केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल रही है लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों का भरोसा टूटता जा रहा है। यह भी पढ़ें- कांग्रेसियों ने महंगाई और नीट पेपर लीक के खिलाफ प्...