नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को होने वाले विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली आने वाली ट्रेनों और कई मेट्रो स्टेशन बंद करने से जुड़े मामले में केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए 15 अक्टूबर तक का वक्त दे दिया। इससे पहले, केंद्र सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए शीर्ष अदालत से वक्त देने की गुहार लगाई थी। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में बड़े पैमाने पर अनियमितता और लोगों के नाम काटे जाने के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और विपक्षी दलों ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सरकार ने भारी सुरक्षा इंतजामों के साथ बड़े पैमाने पर ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही, मेट्रो स्टेशन बंद कर ...