प्रयागराज, सितम्बर 28 -- प्रयागराज प्रमुख संवाददाता पत्थर गिरजाघर स्थित सिविल लाइंस में सोमवार को नागरिक समाज की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने एसआईआर के जरिए बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने का आरोप लगाया।सभा में वक्ताओं ने कहा कि भारत सरकार के संरक्षण में एसआईआर के नाम पर 30 राज्यों में 13 करोड़ वोट काटे गए। इसका चुनावी लाभ भाजपा को मिला। वक्ताओं ने इन आरोपों की तीखी आलोचना कर मामले की जांच और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दो अन्य चुनाव आयुक्तों की ओर से ज्ञानेश कुमार को दी गई 14 आपत्तियों का भी उल्लेख किया गया। यह भी पढ़ें- सीईसी के खिलाफ कांग्र्रेस का देशभर में प्रदर्शन वक्ताओं ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की निष्प...