मुरादाबाद, जुलाई 4 -- केजीके कॉलेज के छात्र सचिन चौधरी ने कमिश्नर को प्रार्थना-पत्र सौंपा, जिसमें दो जुलाई को गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जुड़े विरोध प्रदर्शन के मामले में उनके विरुद्ध लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। छात्र का कहना है कि वह उक्त प्रदर्शन में शामिल नहीं था और न ही उसने किसी प्रकार का नारा लगाया, इसके बावजूद एक ट्रस्ट द्वारा दिए गए ज्ञापन में उसका नाम शामिल कर दिया गया। छात्र ने कमिश्नर से मांग की है कि ऑडियो, वीडियो, सीसीटीवी फुटेज सहित सभी उपलब्ध साक्ष्यों की स्वतंत्र जांच कराई जाए, जांच पूरी होने तक उसके विरुद्ध कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए तथा यदि उसका नाम दुर्भावनापूर्ण ढंग से जोड़ा गया हो तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। बता दे कि प्रदर्शन में गुरु जम्भेश्वर पर आपत्तिजनक टिप...