बेगुसराय, मार्च 27 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित मैदान में बन रहे नये प्रखंड भवन निर्माण को लेकर चल रही खुदाई से आक्रोशित ग्रामीणों व स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों के विरोध के बाद बीडीओ रवि सिन्हा ने तत्काल चल रहे खुदाई कार्य को रोकने का निर्देश दिया। इधर, विरोध प्रदर्शन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार उमंग, मुखिया प्रतिनिधि मोहन कुमार, मनोज यादव, साजन कुमार, बबलू कुमार, प्रमोद कुमार आदि का कहना था कि प्रखंड मुख्यालय स्थित मैदान आसपास गांवों के युवाओं के खेलने की प्रमुख जगह है। साथ ही, प्रखंड मुख्यालय आने वाले थके-हारे लोगों का आश्रय स्थल बना हुआ है। लोगों का कहना था कि हमलोग सरकारी भवन बनने का विरोध नहीं कर रहे हैं। लेकिन, मैदान को बचाकर भवन बनना चाहिए। जमीन की कोई कमी नहीं है।...