गुड़गांव, अप्रैल 20 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। लोगों के भारी विरोध के बीच नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई सोमवार को तीसरे दिन जारी रही। करीब साढ़े पांच सौ मकानों के बाहर अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। 150 निजी पार्क तोड़े गए। 40 घरों के सामने से ऊंचे रैंप के अलावा 100 मकानों के सामने से ग्रिल हटाए गए। बाजारों के सामने से शेड और क्योसक को तोड़ा गया। डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में आठ टीमों ने अलग-अलग कॉलोनियों में यह कार्रवाई की। डीएलएफ फेज-दो में सेंट्रल आर्केड मॉल के सामने से अवैध टैक्सी स्टैंड और क्योसक हटाए गए। दक्षिण मार्ग पर अवैध रूप से लगे खोखों को तोड़ा गया। डीएलएफ में जे ब्लॉक, जकरंदा मार्ग, बोगनविला मार्ग, दक्षिण मार्ग, अकाशनीम मार्ग पर बुलडोजर चला। इसके अलावा साउथ सिटी एक, पालम विहार, सुशांत लोक ...