मेरठ, फरवरी 18 -- सरधना। तहसील टीम ने मंगलवार को एसडीएम के आदेश पर तहसील क्षेत्र की कई सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया। ईकड़ी, खिवाई, भलसोना आदि गांव में कार्रवाई हुई। कई जगह टीम को विरोध भी झेलना पड़ा। बता दें, कि एसडीएम उदित नारायण सेंगर के पास सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की लगातार शिकायतें आ रही थी। उन्होंने इसको गंभीरता से संज्ञान लिया और राजस्व विभाग की एक टीम गठित कर भूमि से कब्जा हटवाने के लिए भेज दी। मंगलवार को टीम ने गांव ईकड़ी में पदम सिंह आदि के प्रकरण में विवादित भूमि को कुर्क किया। वहीं, कस्बा खिवाई में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवाया। इसके अलावा गांव भलसोना में रास्ते पर हुए अवैध कब्जे को भी मुक्त कराया गया। राजस्व निरीक्षक समर सिंह ने बताया कि खिवाई में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जोतकर कब्जा हटाया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.