शाहजहांपुर, मार्च 20 -- रोजा। रोजा क्षेत्र की आईटीआई कॉलोनी में लंबे समय से अटके नाले निर्माण कार्य को गुरुवार को प्रशासन ने शुरू करा दिया। नगर निगम की टीम ने पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में जमीन का चिन्हांकन कर खुदाई का काम शुरू कराया। बताया जा रहा है कि नाले के निर्माण में कुछ लोग लगातार अवरोध उत्पन्न कर रहे थे, जिसके चलते चिन्हांकन और खुदाई का कार्य बार-बार रुक रहा था। गुरुवार को प्रशासनिक सख्ती के बीच मौके पर पहुंची टीम ने नाले के रास्ते में आ रहे अतिक्रमण को हटवाया और निर्माण कार्य आगे बढ़ाया। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे पहले भी कई बार प्रयास किए गए, लेकिन विरोध के कारण काम शुरू नहीं हो पाया। इस बार पुलिस और पीएसी की मौजूदगी के चलते किसी ने विरोध नहीं किया। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि अब नाले का निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.